Responsive Ad Slot

धमाका: 'द्वारकापुरी का नपा ने किया मुख्य रास्ता बंद, डेढ माह से फूटी लाइन भी नहीं जुड़ी ठीक से पानी हो रहा लीकेज'

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 5 मई 2022

शिवपुरी। नगर के सोन चिरैया रोड स्थित  द्वारकापुरी कॉलोनी के लोग परेशान हैं। यहां कॉलोनी में प्रवेश करने वाला मुख्य रास्ता ही बंद हो गया है। नतीजा यह है कि लोग परेशान हो रहे हैं। यहां के मुख्य रास्ते के बीच में पानी की मेन लाइन फूट गई है। इस लाइन से पानी बीते डेढ़ महीने से लीकेज हो रहा था। लगातार शिकायतों के बाद नगर पालिका ने आखिर एक डेढ़ महीने बाद इस लाइन को बीते रोज सही करने की कोशिश की लेकिन ठीक से लाइन नहीं जुड़ी जिसके नतीजे में पानी लीकेज तो हो ही रहा है वहीं गड्ढा भी बंद नहीं किया जिसके नतीजे में मुख्य रास्ता बंद हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगरपालिका को कई बार फोन लगा लिया ना तो लाइन जोड़ने आ रहे हैं और ना ही गड्ढा बंद कर रहे हैं जिसके नतीजे में हम लोगों को वाहन घर से दूर रखकर पैदल घर आना पड़ रहा है।

धमाका बड़ी खबर: 'व्यापरियों का गढ़ जल बिन सून, 'सराफा बाजार का 10 दिन से नलकूप खराब', 'मड़ीखेड़ा भी रूठी', 'गली सकरी टेंकर के लाले, कैसे बुझे प्यास'

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। नगर के सदर बाजार स्थित व्यापारियों के गढ़ सराफा बाजार में भीषण जल संकट के चलते व्यापारी हलकान हैं। इस इलाके में बीते 10 दिनों से पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। मनोज मंगल के घर के सामने स्थित नलकूप की मोटर निकली पड़ी है जिसके नतीजे में जल सप्लाई बाधित हो गई है। इधर दूसरी तरफ मड़ीखेड़ा की सप्लाई भी नहीं हो रही। मुख्य लाइन टूट जाने के चलते पूरे नगर के साथ साथ सराफा बाजार में भी पेयजल की सप्लाई नहीं की जा सकी जिसके नतीजे में व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशानी का आलम इसलिए भी ज्यादा है कि सराफा बाजार की गली सकरी है, जिसके चलते यहां के व्यापारी चाह कर भी टैंकर नहीं लगा पा रहे हैं जिसके कारण पानी की एक-एक बूंद के लिए उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ रही है। 
शादी का सीजन उपर से जल संकट
अक्षय तृतीया के चलते शादियों का सीजन है जिसके कारण बाजार चल निकले हैं। सीजन के बीच में पानी की किल्लत ने व्यापारियों को रात दिन परेशान होने पर मजबूर कर दिया है। उनका कहना है कि नगर पालिका के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे जिसके नतीजे में परेशानी और ज्यादा हो गई है। आज उन्होंने धमाका को अपनी व्यथा बताते हुए सारी बात बयां की। जिसके बाद नगरपालिका के प्रभारी सीएमओ महावीर जैन ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे जल्दी ही पेयजल की सप्लाई बहाल कर देंगे। बता दें कि इस इलाके में नलकूप से सप्लाई होती है जिस की मोटर खराब पड़ी हुई है जबकि मड़ीखेड़ा की सप्लाई न होने के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मेहमानों का आगमन, पानी बिन कैसे चले काम
गर्मियों की छुट्टी के चलते घरों में मेहमान आए हुए हैं लेकिन पानी ना होने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। 

धमाका ग्रेट: 'जानकी सेना संगठन ने गौ माता के लिए रखी 300 पानी की टँकी'

कोई टिप्पणी नहीं
मई माह में गौ सेवा पूजा समेत जानकी सेना के होंगे कई भव्य कार्यक्रम
शिवपुरी। लगभग सभी सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में अपनी अनूठी पहचान बनाने वाले सेवा और अनुशासन को सर्वोपरि रखने वाले जानकी सेना संगठन अभा द्वारा मई माह में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनकी तैयारियां जानकी सेना संगठन सदस्यों द्वारा लगातार की जा रही हैं। जानकी सेना संगठन द्वारा भारी गर्मी को देखते हुए जो गौ माता के लिए 300 पानी की टंकियों का लक्ष्य रखा गया था वह मई माह समाप्त होने के पहले ही पूरा कर लिया गया है। विगत दिवस कमलागंज में जानकी सेना संगठन के मीडिया प्रमुख पत्रकार संजय आजाद के घर के सामने 300 वी टंकी रखी गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि बहुत सेवा हेतु रखे जाने वाली पानी की टंकी या यदि डैमेज होती है फूटी है या खराब होती है तो उसकी सूचना पर तत्काल उनको या तो रिपेयर किया जाता है या फिर बदला जाता है और अब जल्द ही शिवपुरी के बैराड़ तहसील में भी यह गौ सेवा हेतु रखी जाने वाले टंकियों का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। और इसी क्रम में अब 10 मई को जानकी प्राकट्य उत्सव के अवसर पर गो पूजा सेवा की जाएगी। पिछले वर्षों की भांति इस बार मां जानकी प्रकट उत्सव के अवसर पर वृहद स्तर पर 2100 स्थानों पर गौ पूजन सेवा का आयोजन रखा गया है जिसमें अलग-अलग स्थानों से पूरे जिले भर नहीं बल्कि भारत देश के अलग-अलग हिस्सों में मां जानकी सेना संगठन के आह्वान पर लोग गौ सेवा पूजन करेंगे। 
7 मई को इंदौर में वृहद स्तरीय सुंदरकांड, संगठन का होगा विस्तार
7 मई को जानकी सेना संगठन का इंदौर में भव्य सुंदरकांड है और यहीं पर संगठन का विस्तार करते हुए इंदौर जिला अध्यक्ष की घोषणा भी की जाएगी। संगठन कार्यकारिणी बनाने के अलावा यहां पर आने वाले समय के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की जाएगी।
8 मई को दंदरौआ सरकार के सानिध्य में तुलसी आश्रम पर होगा भव्य सुंदरकांड
जानकी सेना संगठन द्वारा पिछले 7 वर्षों से सुंदरकांड का आयोजन हर परिवार को कराया जा रहा है और यह सिलसिला कभी टूटा नहीं है बल्कि अब हफ्ते के 2 दिन सुंदरकांड किया जाने लगा है इसी क्रम में अब 418 राष्ट्रीय महा अभियान सुंदरकांड का आयोजन 8 मई को किया जा रहा है। और अधिक जानकारी देते हुए तुलसी आश्रम के  मठाधीश महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने बताया कि संत शिरोमणि परम विभूषित महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज अध्यक्ष श्री राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट की प्रेरणा से शिवपुरी सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा श्री तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर भगवान परशुराम जी के मंदिर का भूमि पूजन और तुलसी आश्रम का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। सुबह 9:00 बजे से जानकी सेना संगठन द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया जाएगा। तत्पश्चात 11:30 बजे श्री परशुराम मंदिर का भूमि पूजन होगा।  इस अवसर पर  दंदरौआ धाम के प्रमुख महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज और ग्वालियर सिद्धेश्वर मंदिर के महंत रामभजन दास जी महाराज पधार रहे हैं। महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज के सानिध्य में यह पूरा आयोजन किया जा रहा है।
10 मई को जानकी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाएगा संगठन
पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां जानकी सेना संगठन द्वारा मां जानकी प्राकट्य उत्सव के अवसर पर कई रोचक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इनमें माता पिता पूजन और गौ सेवा पूजन का कार्यक्रम मुख्य रूप से रखा गया है आपको बता दें कि जानकी सेना संगठन के आह्वान पर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से गौ सेवा पूजन और मातृ पितृ पूजन कर अपने सुंदर फोटोग्राफ्स सोशल साइट के माध्यम से ग्रुपों पर डालते हैं और यह कार्य जानकी सेना संगठन द्वारा और अधिक लोगों को प्रेरित करने के लिए किया जाता रहा है जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं।
21 मई को ऋषिकेश में होगा भव्य 420 वा सुंदरकांड
जानकी सेना संगठन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय महाभियान सुंदरकांड के तहत इस बार 21 मई को 420 वां सुंदरकांड ऋषिकेश के श्रीराम तपस्थल ब्रम्हपुरी आश्रम पर किया जा रहा है। ब्रह्मपुरी आश्रम के महंत दयाराम दास महाराज के सानिध्य में यह आयोजन जानकी सेना संगठन द्वारा तीर्थ क्षेत्र सुंदरकांड के तहत किया जा रहा है। जिसमें शिवपुरी से ही बड़ी मात्रा में जानकी सेना संगठन सदस्य एकत्रित होकर ऋषिकेश पहुंचेंगे।

'परमात्मा और आत्मा भिन्न नहीं है, हम उसी के अंश हैं'

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। दिव्य धाम आश्रम में आयोजित मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम के माध्यम से भक्तों में सकारात्मकता एवं भक्ति के बीज आरोपित किए गए। मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में भक्तों को आंतरिक विकास की ओर प्रेरित किया गया।
ईश्वर पिपासुओं एवं भक्तों को दिव्यता और सकारात्मकता से ओतप्रोत करने के लिए डीजेजेएस द्वारा दिव्य धाम आश्रम, दिल्ली में मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक विकास के लिए मार्गदर्शन मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हुए। भक्तिपूर्ण दिव्य भजनों ने प्रत्येक भक्त हृदय में सर्वोच्च ऊर्जा को प्रसारित किया।
श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं संचालक, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान) के विद्वत शिष्यों ने विचारों के माध्यम से बताया कि आज लगभग सभी के जीवन में किसी न किसी तरह का तनाव है। असफल होने का डर चेतन मन में नकारात्मक विचारों को जन्म देता है, जिन्हें समाप्त करना इतना सहज नहीं होता। कई बार तो प्रचुर संपत्ति और संबंधों के बावजूद, व्यक्ति जीवन में एक अजीब तरह का खालीपन महसूस करता है। ऐसे क्षणों में, उसका मन एक अज्ञात स्रोत द्वारा जीवन की पूर्णता को खोजना आरम्भ करता है। यह वह क्षण है जब वह ईश्वर की ओर मुड़ता है, और उसके हृदय की गहराई से प्रार्थना के स्वर निकलते हैं। तब भगवान, गुरु रूप में प्रकट हो भक्त के जीवन में प्रवेश करते हैं ताकि उसे सत्य का आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करें,  जो शाश्वत आनंद का स्रोत है। परमात्मा और आत्मा भिन्न नहीं है, हम उसी के अंश है। इसलिए जब हम अपने आपको जान लेते हैं, तो भगवान को भी जान पाते हैं।
इस ज्ञान को प्राप्त कर भक्त ध्यान के द्वारा भीतर की ओर मुड़ने में सक्षम होता है। वह अपने भीतर की दुनिया में जितना गहरा गोता लगाता है, उसके विचार उतने ही शुद्ध होते जाते हैं। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहती है जब तक वह तनाव और नकारात्मकता से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता। इस प्रकार, गुरुदेव की दिव्य कृपा से भक्त का मन शुद्ध होता है। जब हमारी चेतना ईश्वर की और मुड़ जाती है, तब हमें कोई भय नहीं रहता, तब साहस और विश्वास से हर बाधा दूर हो जाती है। 
संत समाज ने विचारों के माध्यम से आग्रह किया कि हम कितने भी व्यस्त क्यों न हों, हमें ध्यान के द्वारा ईश्वरीय चेतना, शाश्वत आनंद में गोता लगा अपनी सभी चिंताओं को दूर करना चाहिए। ध्यान से अर्जित शक्ति ही हमें एक नायक के रूप में जीवन के हर युद्ध में किसी भी परिस्थिति से संघर्ष के लिए प्रोत्साहित करती है। गुरुदेव की कृपा से सामूहिक ध्यान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। भक्तों ने अपने हृदयों को दृढ़ संकल्प एवं पूर्ण समर्पण की नवीन उर्जा से भरकर अपने घरों को प्रस्थान किया।

कमलेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन

कोई टिप्पणी नहीं
पिछोर। कमलेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन बीते रोज सम्पन्न हुआ। जिसमें राज फाउंडेशन मुंबई के संस्थापक संचालक श्री राजकुमार पिपरसानिया ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक नव विवाहित जोड़ों को जरूरत पड़ने पर बच्चों की शिक्षा एवं अपने स्वास्थ्य (चिकित्सा) के लिए एक लाख एक हजार रूपये उनकी तरफ से दिये जायेंगे। यहां मंच संचालक श्री विनोद सेठ भौंती ने किया। 
श्री श्री 1008 श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर करारखेड़ा कमलेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में यह घोषणा की। 
कहा कि आप सब आज से नये जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। वर वधु ही नहीं उनके परिजन भी एक हो रहे हैं। आप सभी को नव जीवन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। शादी हो गई। शहनाई बज गई। भविष्य सुखद रहे इसलिए इस शुभ अवसर पर वर वधु को बधाई देते हुए मैं राज फाउंडेशन मुंबई की ओर से घोषणा करता हूँ कि नव विवाहितों और उनके बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा की  जिम्मेदारी राज फाउंडेशन उठायेगा। इस नेक कार्य के लिए एक लाख एक हज़ार रुपये का निवेश हरेक नव विवाहित जोड़े के लिए किया जायेगा। वक्त वक्त पर जरूरत पड़ने पर राशि उनके और उनके बच्चों पर खर्च की जायेगी। मान लीजिये ईश्वर न करे किसी को स्वास्थ्य खराब हुआ। अस्पताल इलाज को गए। अस्पताल ने इलाज का estimate बना कर कुल खर्च का दिया, वो estimate राज फाउंडेशन को आप भेजेंगे, आपके खाते में फाउंडेशन की ओर से मदद तत्काल पहुंचेंगी। वैसे ही आपके बच्चों को स्कूल की शिक्षा में कोई आर्थिक परेशानी आई तो स्कूल से लिखवाकर फाउंडेशन को भेजें। वो राशि आपके खाते में पहुँच जायेगी। जिस कमेटी के द्वारा प्रोग्राम आयोजित हुआ है, वो कमेटी आप सभी नव विवाहित जोड़ों की  जानकारी राज फाउंडेशन को भेजगी, राज फाउंडेशन की ओर से फोन आयेगा। नाम, पता, आधार की कॉपी सहित डिटेल्स पूछा जायेगा वो सब औपचारिकता पूरी कर देना। हम  इस सुखद वैवाहिक कार्यक्रम से समूचे गहोई समाज को संदेश दें। आओ मिल कर मानव सेवा करें। मानव सेवा कर्म हमारा। मानव सेवा धर्म हमारा।

श्रमिक विधिक सहायता कार्यक्रम में 87 हितग्राही हुए लाभान्वित

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्रीमान विनोद कुमार के निर्देशन में एवं माननीय श्रीमती अर्चना से जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के मार्गदर्शन में एवं डॉ वीरेंद्र कुमार चढ़ार जिला विधिक सहायता अधिकारी की उपस्थिति में आज दिनांक 5 मई 2022 को श्रमिक विधिक सप्ताह के अंतर्गत पांचवे दिवस ग्राम सतनवाड़ा में श्रमिक विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित हितग्राहियों को निशुल्क विधिक सहायता योजना के साथ-साथ शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजना जैसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, एवं अनुग्रह सहायता, साईकिल प्रोत्साहन, खिलाड़ी प्रोत्साहन, औजार खरीदने हेतु अनुदान, प्रसूति सहायता योजना, पीएससी एवम यूपीएससी में सफल होने पर प्रोत्साहन योजना के संबंध में जानकारी दी तत्पश्चात उपस्थित हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड 50, ई श्रम कार्ड 10 प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के आधार कार्ड का सत्यापन 25 का कराया गया एवं 2 हितग्राहियों की पात्रता पर्ची बनवाई गई इस प्रकार शिविर में कुल 87 हितग्राही लाभान्वित हुए इस अवसर पर आयुष विभाग की ओर से बृजेश मोहन बजरेटिया सी एच ओ सुनील रघुनंदन सिंह एएनएम विजय अरोरा एवं पैरा लीगल वालंटियर श्री कपिल धाकड़ श्री मोहन मोहम्मद श्री विनायक उपस्थित रहे।
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129