शिवपुरी। माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन “अपनाघर' संस्था बझेरा भरतपुर (राज.) से संबद्ध पीड़ित मानव सेवा का पावन तीर्थ अपनाघर आश्रम, शारदा साल्वेंट के पास ग्राम बांसखेड़ी ए.बी. रोड, शिवपुरी पर 15 जनवरी 2023, रविवार दोपहर 2 बजे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें एक साथ चार बड़े कार्यक्रम होंगे। इस क्रम में अपनाघर आश्रम शिवपुरी के 300 आवासीय क्षमता के नवनिर्मित पुरुष प्रभु सद के प्रथम चरण एवं गौशाला टीन शेड का लोकार्पण एवं बृद्धाश्रम व हॉस्पिटल का भूमि पूजन एवं नवनिर्मित मंदिर में श्रीराम दरबार की मूर्तियों का स्थापना का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में श्री वीरेन्द्रसिंह रघुवंशी जी, विधायक कोलारस, श्री अक्षय कुमार सिंह जी, कलेक्टर शिवपुरी श्री राजेशसिंह जी चंदेल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी, श्री एन. पी. सिंह जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनाघर संस्था भरतपुर, श्री शैलेन्द्र जी त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अपनाघर संस्था भरतपुर श्री मनीष जी पाण्डे, अध्यक्ष समन्वयक एवं संस्थापक, अपनाघर आश्रम, डबरा के आतिथ्य में सम्पन्न होगा। ये जानकारी अपनाघर आश्रम परिवार, शिवपुरी की ओर से दी गई हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें