शिवपुरी। इनरव्हील क्लब शिवपुरी प्राइड के सत्र 2023–24 के चुनाव सम्पन्न हुए। क्लब के अध्यक्ष पद पर भारती जैन एवम् सचिव पद पर बबीता गुप्ता को चुना गया। तत्पश्चात् अध्यक्ष भारती जैन की संपूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की गई, उपाध्यक्ष पद पर विजया राजे चौहान, कोषाध्यक्ष दीप्ति त्रिवेदी, आई.एस.ओ. संध्या अग्रवाल एवम् क्लब कोरस्पोंडेंट के पद पर कुसुम ओझा को चुना गया। एक्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में डॉ.सुनीता गौड़, मंजू बंसल, प्रिया अरोरा, सोनिया सांखला, नीलम जैन एवम् अमीषा जैन को चुना गया। वर्तमान अध्यक्ष सरिता गोयल ने इनरव्हील क्लब शिवपुरी प्राइड की साधारण बैठक में चुने हुए पदाधिकारियों की घोषणा की तथा क्लब के समस्त सदस्यों ने पदाधिकारियों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें