शिवपुरी। इनरव्हील क्लब शिवपुरी प्राइड ने इनरव्हील दिवस का आयोजन किया। 10 जनवरी 2023 को अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील क्लब ने अपने 99 वर्ष पूरे करके 100वें वर्ष में प्रवेश किया अतः समस्त विश्व में 10 जनवरी को इनरव्हील दिवस मनाया गया। इनरव्हील क्लब का उद्देश्य सेवा, सद्भावना व मित्रता को बढ़ावा देना है। इनरव्हील क्लब शिवपुरी प्राइड ने भी 10 जनवरी को होटल सोनचिरैया में इनरव्हील दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया, कार्यक्रम के प्रारंभ में समस्त सदस्यों ने तंबोला खेला ,क्लब की सी सी डॉ. सुनीता गौड़ ने एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सोनिया सांखला प्रथम, नीलम जैन द्वितीय रहीं वहीं मंजू बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, तत्पश्चात क्लब की अध्यक्ष सरिता गोयल एवं सचिव संध्या अग्रवाल के साथ समस्त सदस्यों ने केक काटकर इनरव्हील दिवस मनाया इनरव्हील के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर समस्त सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी । इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष सरिता गोयल सचिव संध्या अग्रवाल के साथ दीप्ति त्रिवेदी, डॉ. सुनीता गौड़, मंजू बंसल, सोनिया सांखला, नीलम जैन, अमीषा जैन, भारती जैन, शशि शर्मा, विजयाराजे, बबीता गुप्ता तथा स्वाति वर्मा उपस्थित थीं।








सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें