शिवपुरी। मध्य प्रदेश वित्त सेवा अधिकारी संघ द्वारा इस बार वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है जिसमें विभिन्न शासकीय विभागों के उपयोग में आने वाली वित्त विभाग संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां समाहित हैं। बुधवार की शाम जिला कोषालय अधिकारी छवि जैन विरमानी एवं जिला पेंशन अधिकारी एल एस अलपुरिया ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को यह कैलेंडर भेंट किया। इस अवसर पर सहायक कोषालय अधिकारी ऐश्वर्य शर्मा, मोहित कुशवाह सहित लोकेश दुबे मौजूद थे। पहली बार संघ द्वारा जारी इस कैलेंडर की खासियत यह है कि इसमें विभिन्न महंगाई भत्ता दरें, जीपीएफ ब्याज दर, एनपीएस संबंधित समग्र जानकारी, हाल ही में अमल में आए पैसा एक्ट,सहित आईएफएमएस सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है जो विभिन्न विभागों के लिए बेहद उपयोगी है।








सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें