धमाका बड़ी खबर: विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड शुभमन गिल ने ठोके 126, न्यूजीलैंड को 235 का टारगेट
अहमदाबाद। भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे मुकाबले में 235 रन का टारगेट दे दिया है। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में फ्लॉप रहे शुभमन गिल ने 63 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 126 रन ठोक डाले। गिल टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। विराट ने पिछले साल अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी। गिल ने हार्दिक पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 103 रन की साझेदारी भी हुई। राहुल त्रिपाठी ने 44, कप्तान हार्दिक पंड्या ने 30 और सूर्यकुमार यादव ने 24 रन बनाए। ईशान किशन (एक रन आउट हुए। माइकल ब्रेसवेल, ब्लेयर टिकनर और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड 54 रन पर 8 विकेट खो चुकी थी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें