शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर जिला कार्यसमिति बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कोठी नंबर एक पर 19 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे रखी गई है बैठक में जिला प्रभारी श्री केशव सिंह भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इस जिला कार्यसमिति बैठक में मा.भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ,मा.सांसद, मा.विधायक,मा.मंत्री,मा.राज्यमंत्री, मा.निगम मंडल के अध्यक्ष -उपाध्यक्ष,मा.पूर्व विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी,भाजपा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष/महामंत्री,भाजपा मंडल प्रभारी,मोर्चा जिला अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रकोष्ठ जिला संयोजक,जनपद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्षगण, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अपेक्षित रहेंगे। श्री सोनू विरथरे जिला महामंत्री, श्री गगन खटीक जिला महामंत्री, श्री पृथ्वीराज जादौन जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी ने कहा कि
उक्त श्रेणी के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में समय पर अपनी सहभागिता प्रदान करें ।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें