धमाका डिफरेंट: नगर के सैकड़ों लोगों के लाडले मनी महाराज मन्नी की तरफ से श्री राम कथा का आयोजन 5 फरवरी से ठाकुर बाबा मंदिर हाथी खाना शिवपुरी पर
शिवपुरी। नगर के सैकड़ों लोगों के लाडले मनी महाराज मन्नी एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। उनके द्वारा श्री राम कथा का आयोजन फिर एक बार ठाकुर बाबा मंदिर हाथी खाना शिवपुरी पर किया जा रहा हैं। इसके पहले मनी महाराज दो बार श्री मद भागवत कथा और एक बार श्री राम कथा का आयोजन करवा चुके हैं। जन जन के लाडले मनी महाराज की तरफ से श्री राम कथा में पूर्व नपाध्यक्ष जगमोहन सेंगर का खास सहयोग रहता हैं जबकि नगर के सैकड़ों लोगों से घूम घूमकर संगृहीत राशि से मनी कथा आयोजित करते हैं। आयोजक मंडल के सदस्य मुकेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि यजमान मनी महाराज (मन्नी) की ओर से संगीतमय नवदिवसीय श्रीराम कथा का आरंभ कलश यात्रा के साथ होगा। कथा व्यास पं. वासुदेव नंदनी वालयोगी भार्गव के श्रीमुख द्वारा श्री राम कथा होगी। जिसकी कलश यात्रा दि. 05 फरवरी 2023 की सुबह मां राज राजेश्वरी मंदिर से निकलेगी और ठाकुर बाबा कथा स्थल पर आयेगी। उसी दिन कथा आरंभ होगी। समय प्रतिदिन दोप. 12 बजे से 5 बजे तक रहेगा। जबकि हवन, पूजन, पूर्णाहुति एवं भण्डारा दि. 14 फरवरी 2023 को होगा। मुख्य यजमान- मनी महाराज (मन्नी) निवेदक- मनी महाराज एवं ठाकुर बाबा सेवा समिति हाथी खाना शिवपुरी। कार्यक्रम स्थल- ठाकुर बाबा मंदिर हाथीखाना शिवपुरी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें