के मंगलम योग केंद्र में योग प्रशिक्षक मनीष राठौर के मार्गदर्शन में योग सीख रहीं हैं। पलक तोमर ने राष्ट्रीय स्तर शिवपुरी का नाम रोशन करने के साथ
साथ अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी शिवपुरी का नाम रोशन किया है। पलक बंगलादेश में आयोजित हुई प्रतियोगिता में योगा का प्रदर्शन कर चुकीं हैं। पलक वर्तमान कक्षा 11 वीं की जीव विज्ञान छात्रा हैं जो भारतीय विद्यालय स्कूल में अध्यनरत हैं। पलक के पिता हरनाम सिंह तोमर उर्फ बल्लू की बेटी हैं जो ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं तथा पलक की मां सरस्वती तोमर आशा कार्यकर्ता हैं। पलक की इस उपलब्धि पर मंगलम योग केंद्र के साथ साथ शिवपुरी वासियों ने उन्हें बधाई दी है। वर्ष 2016 में पलक ने नेशनल गोल्ड मेडल प्राप्त किया. वर्तमान में पलक के पास 06 गोल्ड और03 सिल्वर मेडल है और उसने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पलक के सम्मानित होने पर पूरे परिवार में खुशी है. इस कार्यक्रम का प्रसारण जिला स्तर पर भी किया गया जहां अन्य लाडली बालिकाओं को भी लाडली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण पत्र दिए गए।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें