शिवपुरी। दिनांक 12 फरवरी 2023 से एकता परिषद शिवपुरी द्वारा शुरू की गई वन भूमि जागरूकता अधिकार पदयात्रा आज दिनांक 15 फरवरी 2023 को ग्राम सेवड़ा होते हुए हिम्मतगढ़ पहुंची शाम को एक सभा हुई और प्रार्थना सभा के बाद यात्रा ने रात्रि विश्राम किया वन भूमि जागरूकता पदयात्रा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता देवीलाल आदिवासी ने वन भूमि अधिकारों की जानकारी दी एकता परिषद के जिला समन्वयक राम प्रकाश शर्मा ने वन भूमि कानूनों पर विस्तार से चर्चा की। एकता परिषद वन भूमि अधिकार के संयोजक अनिल उत्साही ने पदयात्रा के उद्देश्यों को सभी ग्राम वासियों को बताया गांव गांव में वन भूमि राजस्व भूमि आवास एवं रोजगार की समस्याओं पर चर्चा की उत्साही ने कहा रोजगार के अभाव में गांव के आदिवासी पलायन करके दूसरों में मजदूरी करने जाते हैं अनिल भाई ने आगे की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 16 फरवरी 2023 को कैसे पदयात्रा हिम्मतगढ़ से चलकर धौलागढ़ होते हुए कराई कैराउ सभा करके ग्राम मुड़खेड़ा में रात्री विश्राम करेगी।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें