शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, पुरानी शिवपुरी में या गरीब नवाज सोशल वेलफेयर सोसायटी (YGN) ने आइना आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में India Against Child Abuse का आयोजन किया
शिवपुरी। नगर के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, पुरानी शिवपुरी में या गरीब नवाज सोशल वेलफेयर सोसायटी (YGN) द्वारा आइना आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में " India Against Child Abuse का कार्यक्रम किया गया । संस्था के कार्यक्रम संयोजक श्री फरमान अली द्वारा कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं को Good Touch And Bad Touch के बारे में जानकारी दी गयी। बच्चों को बताया गया कि अपरिचित एवं अनजान व्यक्ति एवं दूर के रिश्तेदार के साथ कँही भी न जाएं।बिस्कुट, टॉफी, पैसे, मोबाइल आदि प्रकार के लालच में न आयें। शादी समारोह, धार्मिक कार्यक्रम, धार्मिक स्थान आदि जगह पर अपने पेरेंटस के साथ या बड़े भाई बहिन के साथ ही जाएं एवं उनके साथ ही रहे। छात्र- छात्राओं को यह भी बताया गया कि यदि आप कोई अनजान व्यक्ति या रिश्तेदार द्वारा शारीरिक, मानसिक, आदि प्रकार के शोषण से सम्बंधित किसी भी प्रकार कि समस्या से परेशान हैं उसके बारे में अपने पेरेंट्स एवं टीचर्स को जरूर बताएं। यदि आपके पेरेंट्स या टीचर्स के द्वारा उस समस्या का हल न निकले तो आप चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन करके मदद ले सकते हैँ। बच्चों को यब भी बताया गया कि घर पर रह कर मोबाइल का अधिक उपयोग न करें,आपको इसकी लत लग सकती है। मोबाइल एडिक्शन का शिकार हो सकते है जिसका दुष्प्रभाव आपके शरीर पर पड़ सकता है। कार्यक्रम के अंत मे सहयोग के लिए स्कूल के प्राचार्य एवं टीचर्स धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)





.jpg)
.jpg)
.jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें