प्रांजल शर्मा की रिपोर्ट
शिवपुरी। सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी के रोड शो दिनांक 10 मार्च को पुराना बस स्टैंड होटल राज पैलेस के सामने से कोर्ट रोड होते हुए सभा स्थल प्लेग्राउंड तक होगा। जिसके लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम जी के साथ नगर में निवासरत सभी कार्यकर्ता आज 9 मार्च को दोपहर पुराना बस स्टैंड राज पैलेस होटल से कोर्ट रोड होते हुए अस्पताल चौराहे तक दुकानदार एवं जन सामान्य से 10 तारीख को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के रोड शो कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए जनसंपर्क किया। ये अपील सोनू बिरथरे भाजपा जिलामहामंत्री, गगन खटीक भाजपा जिलामहामंत्री, पृथ्वीराज जादोन भाजपा जिलामहामंत्री ने की थी।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें