प्राचीन शीतला माता, राम जानकी मंदिर और सामने हनुमान मंदिर एवं शीतला मंदिर स्थित है। कई श्रद्धालु जाते हैं। लेकिन नाली अक्सर जाम होने से पानी सड़क पर बहता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया की आज मंगलवार और बुधवार को शीतला सप्तमी और अष्टमी के कारण पुरानी शिवपुरी स्थित सबसे प्राचीन शीतला माता मंदिर पर भीड़ रहेगी। यह स्थान ऐसा है यहां प्राचीन राम जानकी मंदिर और सामने हनुमान मंदिर एवं शीतला मंदिर भी स्थित है लेकिन नाली की गंदगी के कारण उसका पानी गली के बीच में आ गया है। नगर पालिका से अनुरोध है की श्रद्धालु महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इस स्थान की अच्छे से सफाई कराई जाए। इधर राम पोर दरवाजे के पुल से सटे नाले में सफाई कर्मी कचरा डालकर बाढ़ की विभीषिका की कहानी लिख रहे हैं। कभी कचरा नाले में पटकते हैं तो कभी आग लगाकर प्रदूषण बढ़ाते हैं।



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें