
धमाका ग्रेट: अग्रसेन मारवाड़ी महिला मंडल की अध्यक्ष बनीं बबीता अग्रवाल
शिवपुरी। अग्रसेन मारवाड़ी महिला मंडल की चुनावी प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई जिसमें बबीता अग्रवाल को अध्यक्ष पद से सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष शिल्पी बिंदल, बबीता गुप्ता सचिव, नेहा मंगल कोषाध्यक्ष, सोनिया गर्ग सह सचिव चुनी गईं। जबकि पूजा मंगल सांस्कृतिक सचिव, सह सचिव प्रार्थना अग्रवाल, अंजू अग्रवाल और अंशु अग्रवाल को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में कल्पना मंगल, स्वाति गर्ग, तृति गोयल, शालू गोयल, रजनी गुप्ता परियंका बंसल शामिल हुई।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें