शिवपुरी। नगर में आज विहिप और बजरंग दल के आह्वान पर समूचा नगर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाने सड़कों पर उतर पड़ा। नगर में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव ऐसे मना जिसने इतिहास लिख डाला। ढोल बजे, डीजे बजा, चली आतिशबाजी, हजारों लोग हुए शोभा यात्रा में शामिल, रात गहराते ही माधव चोक पर जलाए गए हजारों दीप, जय जय श्री राम के उदघोष से गुंजायमान हुआ आकाश।
बीते करीब 15 दिनों से हिंदू संगठनों के नेता और उनकी टीम नगर के हर हिस्से में हर वर्ग, हार उम्र के लोगों से जन्मोत्सव की शोभा यात्रा में शामिल होने का अनुरोध करती रही नतीजा ये हुआ की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। विहिप नेता विनोद पुरी गोस्वामी, नरेश ओझा, उपेंद्र यादव, संजय शर्मा ही नहीं अपितु उनकी हजारों कार्यकर्ताओं की टीम ने भगवान राम के जन्मोत्सव में चार चांद लगा डाले। विहिप नेताओं ने कहा की आज वास्तव में शिवपुरी की जनता ने एक नया इतिहास रच दिया। आज सभी भाइयों, माता, बहनों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना तन मन अर्पित कर दिया। आप सभी का कोटि कोटि आभार #देश_का_बल_बजरंग_दलप्रतीक राठौर नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने कहा की श्री राम नवमी भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु सभी संगठन सभी सामाजिक संस्थाएं संपूर्ण शक्ल हिंदू समाज शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी बहनों पुलिस प्रशासन, पत्रकार बंधुओं, नगर पालिका एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद, आभार। आप सभी के सहयोग से शिवपुरी का नजारा आज अयोध्या जी से कम नहीं था आप सभी पर राम जी की कृपा और आशीर्वाद यूं ही बना रहे यही प्रार्थना है। वरिष्ठ नेता नरेश ओझा ने कहा की श्री राम नवमी भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु सभी संगठन सभी सामाजिक संस्थाएं संपूर्ण शक्ल हिंदू समाज शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी बहनों पुलिस प्रशासन पत्रकार बंधुओं नगर पालिका एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार आप सभी के सहयोग से शिवपुरी का नजारा आज अयोध्या जी से कम नहीं था आप सभी पर राम जी की कृपा और आशीर्वाद यूं ही बना रहे यही प्रार्थना है।
जानकी सेना संगठन ने जलाए दीप
नगर के माधव चोक पर जानकी सेना संगठन ने हजारों दीप जलाए। माधव चोक से लेकर गुरुद्वारे तक हर तरफ दीप जगमगाए। दिवाली सा नजारा देखने मिला।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें