Responsive Ad Slot

Latest

latest

चौरासी क्षैत्रीय महिला सभा ने महिला सफाई कर्मियों को महिला दिवस पर किया सम्मानित

गुरुवार, 9 मार्च 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। चौरासी क्षेत्रीय महिला सभा द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे शहर की महिला सफाई कर्मियों के बीच पहुंच कर,गुलाल लगाकर, फूलों का हार पहिनाकर, नई साडियों, के साथ रंग गुलाल, पिचकारी, प्रदान कर  सम्मानित  कर महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया।इस अवसर पर चौरासी क्षैत्रीय महिला सभा द्वारा सफाई कर्मियों को चाय, नास्ता भी कराया और उनके बीच बैठकर कुछ समय बिताया, संस्मरण साझा कर होली उत्सव मनाया।कार्यक्रम मे शामिल महिला पदाधिकारियों में से ज्योति आनिल डेगरे, अध्यक्ष चौरासी क्षैत्रीय महिला सभा, तरूणा नीखरा, सचिव चौरासी क्षैत्रीय महिला सभा, नीलम गेडा, उपमंत्री चौरासी क्षैत्रीय महिला सभा, शोभा चऊदा,संयोजक, प्रीति सेठ,संयोजक, मेघा नगरिया संयोजक, चौरासी क्षैत्र, महिला मण्डल शिवपुरी से प्रीती पहारिया, उपाध्यक्ष महिला मण्डल, मंजूसोनी, उपाध्यक्ष महिला मण्डल , रानी अमर उपाध्यक्ष महिला मण्डल, कृष्णा कसाब सहित पदाधिकारी मौजूद रही।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129