Responsive Ad Slot

Latest

latest

विश्व अध्यात्मिक संस्थान ने किया सम्मान समारोह का आयोजन, कई हुए सम्मानित

मंगलवार, 21 मार्च 2023

/ by Vipin Shukla Mama
समाज को नई दिशा देने में धर्मगुरू का महत्वपूर्ण योगदान: एसएसपी चंदेल
शिवपुरी। यह सम्मान की बात नही है यह सम्मान तो हमे आगे तक की पीढ़ियों तक पहुंचाना है , ताकि भविष्य में भारत पूरी तरह से सम्मानित रहे और विश्व गुरु बने , यह बात विश्व अध्यात्मिक संस्थान द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में धर्म गुरु रघुवीर सिंह गौर ने कही। स्वागत भाषण अनुभा गुप्ता द्वारा दिया गया। यह सम्मान समारोह होटल मातोश्री में सोमवार की रात संपन्न हुआ। जिसमे सामाजिक संस्थाओं एवं वरिष्ठ जनों, सभी पत्रकारों का सम्मान किया गया। शिवपुरी एसएसपी राजेश सिंह चंदेल, सिख धर्म के धर्मगुरु बाबा तेगबहादुर सिंह भी उपस्थित रहे। ज्योतिषाचार्य डॉक्टर विकासदीप शर्मा, पत्रकार दशरथ सिंह परिहार, रंजीत गुप्ता, उमेश भारद्वाज, विपिन शुक्ला, राजू यादव ग्वाल , मनिका शर्मा, आरती जैन , रंजीत गुप्ता ,  ऋषि गोस्वामी, राष्ट्रपति से सम्मानित एएनएम अलका श्रीवास्तव का सम्मान भी किया गया। समाजसेवियों में गोपाल गौड़, एडवोकेट विजय तिवारी, वीके शर्मा मेहताव सिंह तोमर अनिल खटीक लक्ष्मी गर्ग, वैभव कुक्कू कवीर, अमित खंडेलवाल कवि साहित्यकारों में डॉ एच पी जैन आशुतोष शर्मा राज कुमार चौहान का सम्मान भी किया गया। इस कार्यक्रम में नीरज अग्रवाल भजन सिंह बैस प्रमोद भार्गव जे पी शर्मा गजेंन्द्र सिंह सोलंकी डॉक्टर सुरोठिया सदन सिंह भदौरिया धीरेन्द्र वैस के साथ अन्य नागरिक भी उपस्थिति रहें भी उपस्थित रहे ।
एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा
बहुत लोग गुरुदेव को महा मानव के रूप में जानते है। मानवता की एक मिशाल है गुरुदेव।  जो की सेविकाई में प्रभुताई को बता रहे है , वे हर महीने दो महीने में ऐसा काम करते है की जिससे समाज को एक नई दिशा मिल सके, अच्छा काम करने वालो को प्रोत्साहित करते है।  इस अवसर पर युवा ज्योतिशाचार्य विकास दीप शर्मा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का शानदार संचालन ब्रजेश तोमर ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन एस के एस चौहान द्वारा किया गया।

























कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129