
धमाका बड़ी खबर: मंत्री श्रीमंत सिंधिया के निर्देश पर शहर में जलभराव से निजात दिलाने आई सर्वे टीम ने नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा के साथ देखे कई इलाके
शिवपुरी। नगर के कई इलाके बस्तियों में बारिश बाढ़ के हालात निर्मित करती आई हैं। लोग परेशान होते हैं, नुकसान होता हैं। जिला प्रशासन भी राहत बचाव में पसीना बहाता हैं। अब इस समस्या से निजात के लिए मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश पर बाहर की एक सर्वे टीम बुधवार को शिवपुरी आई और नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, सीएमओ केएस सगर सहित पार्षदों को लेकर नगर के उन इलाकों में है जहां नाले पर अतिक्रमण से नाले सिकुड़ गए हैं। या फिर नाले की गहराई कम हैं। या नाला जरूरी हैं। ऐसी सभी बस्तियों में सर्वे टीम ने नपाध्यक के साथ दौरा किया। वार्ड 11, 12, 13, 19, 21, 22, 26, 31, 32, 33, 34, 35 जलभराव वाले क्षेत्र में नगर पालिका के अधिकारी एवं सर्वे टीम के साथ निरीक्षण किया गया। अब रिपोर्ट तैयार की जायेगी। धमाका टीम ने नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा का ध्यान ठंडी सड़क, विष्णु मंदिर, प्राइवेट बस स्टेंड के पास नाले पर भी आकर्षित किया इन इलाकों में भी बारिश से हर साल बाढ़ आती हैं। जिस पर नपाध्यक्ष ने कदम उठाने की बात कही।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें