Responsive Ad Slot

Latest

latest

जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक ने अपना घर महिला आश्रम में प्रभुजियों को कराया भोजन

रविवार, 2 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक द्वारा UNSDG (goals #2  Zero Hunger) DAAN  के अंतर्गत शिवपुरी में अपना घर महिला आश्रम में भोजन वितरित किया गया। एवं उनके साथ समय व्यतीत किया गया। इस आश्रम में बहुत सारी  वृद्ध महिलाएं भी हैं कुछ दिव्यांग भी है, नेत्रहीन भी है।  जो भी महिलाएं निराश्रित होती है उन्हें इस अपना घर आश्रम में आश्रय दिया जाता है ‌ और उनका ख्याल बहुत अच्छे ढंग से रखा चलता है। उनकी देखरेख की जाती है। उनकी जरूरतों एवं सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है। इन सभी के साथ जेसीआई डायनेमिक के सभी सदस्यों ने समय व्यतीत किया। इन सभी लोगों की जरूरतों के बारे में जानकारी ली गई। और उन्हें पूरा करने का निश्चय किया गया।  इस कार्यक्रम में जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक की अध्यक्ष जेसी अनु मित्तल, आईपीपी जेसी किरण उप्पल, सचिव जेसी कविता अरोरा, कोषाध्यक्ष जेसी शैलजा शर्मा, उपाध्यक्ष जेसी ज्योति त्रिवेदी, जेसी कविता धाकड़, जेसी मंजू शाक्य, जेसी सीमा वर्मा, जेसी वैष्णवी पाराशर जेसी अंकिता वशिष्ठ एवं सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129