Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका साहित्य कॉर्नर: ग्वालियर के साहित्यकार नेपाल में करेंगे काव्य पाठ

रविवार, 2 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
उद्भव का पाँच सदस्यीय दल करेगा भारत का प्रतिनिधित्व
 *विदेशी धरती पर बिखरेंगे भारतीय साहित्य के रंग
ग्वालियर। कला, संस्कृति, नृत्य, संगीत और साहित्य के क्षेत्र में देश- विदेश में अपनी खास पहचान रखने वाली संस्था उदभव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान अब साहित्यिक क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ायेगी I क्योंकि उदभव के साहित्यिक प्रकल्प उदभव साहित्यिक मंच का पाँच सदस्यीय दल अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा I संस्था के सचिव दीपक तोमर ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय ने रविवार को उदभव के पाँच सदस्यीय दल की घोषणा की 
तोमर ने बताया कि सात व आठ अप्रैल को  नेपाली भाषा के प्रथम एवं सुविख्यात कवि भानुभक्त आचार्य की जन्मस्थली  तनहुँ जिले के दमौली में अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मलेन एवं कवि गोष्ठी का आयोजन होगा।  इसमें भारत के साथ ही जर्मनी, बांग्लादेश और भूटान के साहित्यकार शिरकत करेंगेI तनहुँ नेपाली संगीत के सुप्रसिद्ध नाम क्षेत्र प्रताप अधिकारी की भी जन्म स्थली हैl 
तोमर ने बताया कि  उदभव साहित्यक मंच के गठन के महज एक वर्ष में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर  पर देश का प्रतिनिधित्व करना संस्था के लिए गौरव की बात है|
अध्यक्ष पाण्डेय ने उदभव का प्रतिनिधित्व करने वालों के नाम की घोषणा की। जिनमें संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में घनश्याम भारती, बृजेन्द्र पाल सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार गुप्ता अचानक एवं जगदीश गुप्त (महामना) प्रमुख हैं I 
प्रतिनिधि मंडल काव्यगोष्ठी में शिरकत करने के अलावा  काठमांडू  तथा पोखरा में नेपाली साहित्यकारों से भेंट करेगाI
वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश तोमर , अनंगपाल सिंह "अनंग",   वरिष्ठ गीतकार राजेश शर्मा  ,गीतकार डॉ. किंकर पाल सिंह जादौन,कवि रामचरण "रुचिर", वरिष्ठ गीतकार बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ,सुरेंद्र सिंह परिहार "रामांशु ", उदभव परिवार के मनोज अग्रवाल ,अलोक द्विवेदी ,प्रवीण शर्मा ,अमर सिंह परिहार ,राजीव शुक्ल , शरद सारस्वत ,मोनू राणा  ,साहिल खान ,शरद यादव ,सुरेश वर्मा एवं  मूलचंद रसेनिया ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को बधाई दी है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129