
शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत हुई विभिन्न संस्थानों के प्राचायों की बैठक
शिवपुरी। श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों के प्राचायों की एक बैठक महाविद्यालय में आयोजित की गई जिसके अंतर्गत उन्हें कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत दी जाने वाली जानकारी से अवगत करवाया गया एवं उनके सुझाव भी लिए गए। डॉ. ज्योत्सना सक्सेना कॉलेज चलो अभियान नोडल प्रभारी स्व० श्रीमती इंदिरा गांधी शा. कन्या महाविद्यालय शिवपुरी ने बताया की विभिन्न प्राध्यापक, सहा. प्राध्यापकों द्वारा उनको आवंटित स्कूलों में जाकर सत्र 2022-23 की प्रवेशित छात्राओं की सूची मोबा. नं. सहित ली गई। जो छात्र स्कूलों में मिले उन्हें कॉलेज चलो अभियान की जानकारी प्रदान की गई सूची के द्वारा व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया। व्हाट्सअप ग्रुप में प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति, योजनाऐं एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को भी इस संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई ताकि वे अपने परिचितों व आस-पास के लोगों को इस संबंध में जागरूक कर सकें। आगामी दिवसों में व्हाट्सअप ग्रुप में नई शिक्षा नीति की जानकारी वीडियो के द्वारा प्रदान किया जाने का प्रस्ताव है।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें