धमाका ग्रेट: मातृ दिवस पर महिलाओं और बच्चियों को निशुल्क दिखाई गई केरला स्टोरी, भाविप की शाखा वीर तात्या टोपे ने 18 वर्ष से ऊपर की बच्चियों एवं माता बहनों को निशुल्क दिखाई मूवी
शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे ने आज मातृ दिवस के उपलक्ष पर 18 वर्ष से ऊपर की बच्चियों एवं माता बहनों को श्रीराम टॉकीज में केरला स्टोरी मूवी निशुल्क दिखाई। इस शो में केवल महिलाएं और बच्चियां आई थी। मूवी में हर वर्ग उम्र की महिलाएं उपस्थित हुई। भारत विकास परिषद की मातृ शक्ति संयोजिका सिंपल गोयल, शिखा बंसल, नीतू गोयल, रेनू अग्रवाल, आरती चावला, पूनम भाटिया, सपना पांडे, संगम अग्रवाल, रेनू सिंघल, मधु जैन, अनु जैन, ऋतु नागपाल, अनीता अग्रवाल, रानी गुप्ता आदि महिलाओं ने पूरी व्यवस्था की और एक एक महिला और बच्चियों को उनकी सीट उपलब्ध कराई। प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 85 वर्षीय महिला द्वारा भारत विकास परिषद की सराहना की तथा इस अच्छे कार्य के लिए सभी को शुभाशीष दिए। उनका कहना था कि अगर इस मूवी को देखने के बाद एक दो बच्चियां की जान भी बच सकती है तो आपका यह प्रयास सफल हो जाएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









.jpg)

%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें