Responsive Ad Slot

Latest

latest

म.प्र.राज्य सेवा एवं राज्य वन प्रारंभिक परीक्षा 21 को, 10 परीक्षा केन्द्रों पर होगी प्रारंभिक परीक्षा, कंट्रोल रूम गठित

सोमवार, 15 मई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 15 मई 2023। म.प्र.लोक सेवा आयोग इन्दौर द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 दो सत्रों में रविवार 21 मई को आयोजित की जायेगी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में शिवपुरी शहर में कुल 10 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। परीक्षा प्रातः 10 से 12 बजे एवं दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किए गए है। गठित कंट्रोल रूम के दल प्रभारी के रूप में आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राजकुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। परीक्षा हेतु गठित कंट्रोल रूम में नियुक्त कर्मचारियों में कलेक्ट्रेट के सहायक वर्ग-तीन अरुण बौद्ध (8305277941) तथा तहसील शिवपुरी के सहायक ग्रेड-3 रोहित चिडार (8889410066) शामिल है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07492-232860 रहेगा। कंट्रोल रूम में 21 मई को प्रातः 9 बजे से सायंकाल 6 बजे तक सुचारू रूप से कार्य संपादित किया जाएगा।
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिनमें शा.कन्या हाईस्कूल आदर्श नगर पुरानी शिवपुरी, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उमावि कोर्ट रोड शिवपुरी, शासकीय उमावि क्रमांक-2 सिटी कोतवाली के पीछे शिवपुरी, शा.उत्कृष्ट उमावि क्रमांक-1 पोस्ट ऑफिस के सामने शिवपुरी, श्रीमती इंदिरागांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय विद्यालय गांधी पार्क के पास न्यू ब्लॉक शिवपुरी, सेंट बेनेडिक्ट स्कूल भारतीय विद्यालय रोड शिवपुरी, हैप्पी डेज स्कूल कत्थामिल कॉलोनी ए.बी.रोड शिवपुरी, गणेशा ब्लेस्ड पब्लिक स्कूल, ठकुरपुरा तिराहे के पास एबी रोड शिवपुरी, व्हीटीपी हायर सेकेण्डरी समाधी मंदिर रोड विजय धर्मसूरी चौक शिवपुरी एवं शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया शा.महाविद्यालय शिवपुरी टी.व्ही.टावर रोड शिवपुरी रहेंगे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129