धमाका ग्रेट: जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक पहुंची महिला कैदियों के बीच जेल फिर अपना घर आश्रम की महिला प्रभुजियो से की मुलाकात
शिवपुरी। जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष में एक अनूठी पहल की गई। जिसके तहत शिवपुरी जेल की महिला इकाई में जाकर महिलाओं के साथ मातृ दिवस मनाया गया। जिसमें उन सभी महिलाओं को पुष्प मालाओं के साथ भोजन सामग्री वितरित की गई एवं उनकी दिनचर्या की जानकारी लेने के साथ साथ उनकी रूचियों के बारे में पूछा गया कि वह किस तरह के कार्य करके अपना जीवन व्यतीत करना चाहती हैं। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। साथ ही जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहयोगियों का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया और उनके द्वारा दिए गए इस सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद किया। साथ ही शिवपुरी डायनामिक द्वारा अपना घर महिला आश्रम में जाकर महिला प्रभुजीओ का सम्मान किया गया एवं उन्हें भी फल एवं भोजन सामग्री वितरित की गई इस तरह के कार्य करके मन को बहुत ही शांति मिलती है कि हमने कुछ नेक कार्य किया है उन्होंने सभी को बहुत आशीर्वाद एवं प्यार दिया और इस नेक कार्य की सराहना की जोकि शिवपुरी डायनेमिक द्वारा समय-समय पर किए जाते रहे हैं कार्यक्रम में अध्यक्ष जेएफएम अनु मित्तल आईपीपी जेएफएम किरण उप्पल उपाध्यक्ष एजीएफ साधना शर्मा सदस्य एडवोकेट वैष्णवी पाराशर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









.jpg)

%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें