Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: ब्रह्मा वाटिका को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की महापंचायत जून के अंत सप्ताह में

सोमवार, 15 मई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
भगवान परशुराम जी का मंदिर बीच शहर में होगा स्थापित !
*ब्रह्मा वाटिका में ही समाज के  गरीब बच्चो को होगा हॉस्टल 
शिवपुरी। शहर में ब्राह्मण समाज के छह हजार परिवार निवास कर रहे हैं लेकिन ब्राह्मण समाज के पास एक फीट जमीन भी समाज के नाम नही है , जबकि अन्य समाजों की शिवपुरी शहर में दो दो धर्मशाला स्थापित हैं। ब्रह्म वाटिका को लेकर शिवपुरी जिले के सर्व ब्राह्मण समाज की विशेष बैठक विवाह सम्मेलन के पश्चात जून के अंतिम सप्ताह में शिवपुरी शहर में आयोजित की जाएगी।
 सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पंडित राजेन्द्र पिपलोदा एवम जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज महेश शर्मा सिरसौद ने बताया की शिवपुरी शहर ब्राह्मण बाहुल्य होने के बावजूद शिवपुरी शहर में ब्राह्मण समाज के पास एक फीट जमीन वर्तमान में नहीं है जिसके कारण समाज को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है !
समाज के लोगो को अपने मांगलिक कार्यक्रमों के लिए अधिक धनराशि देकर होटल, धर्मशाला में अपने कार्यक्रमों को करना उनकी मजबूरी बन जाती है। इसी तारतम्य में समाज के द्वारा ब्रह्म वाटिका को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जून में प्रस्तावित है ।
शिवपुरी शहर में हमारे अराध्य परशुराम की का मंदिर शहर में नहीं है जबकि भगवान परशुराम का शिवपुरी शहर के ब्लॉक स्तर पर बने हुए है 
जिससे कि समाज के लोग 2 अगरबत्ती अपने आराध्य पर नहीं  लगा पा रहे हैं ।
ब्राह्मण समाज के सचिव वकील अरविंद शर्मा ने बताया कि बैठक में विचार विमर्श करके ही सभी कार्य संचालित किए जायेंगें।
वाटिका वा अन्य प्रस्ताव शहर के वरिष्ठ लोग तथा पूर्व विधायक वा अन्य गणमान समाज सेवियों के साथ विचार विमर्श के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा ! साथ ही ब्रह्म वाटिका की शुरुआत वाटिका बनाने के लिए कोषाध्याच्छ वरिष्ठ लोगो के निर्देशन में ही बनाए जायेंगे ! धनराशि पर भी वरिष्ठ लोगो की निगरानी में विचार किया जाएगा !
राशि एकत्रित करने के लिए रसीद कट्टे भी छपवाए जायेंगे ऐसा नहीं चलेगा की बाजार से खरीद कर सीधे राशि एकत्रित करने में जुट जाए जिसका कोई लेखा जोखा न हो !
इस तरह के लापरवाही नहीं होने दी जाएगी और राशि का एक खाता तीन लोगो के बीच रखने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा ! जिसकी निगरानी समाज के बताए हुए लोगो के द्वारा की जायेगी और श्री सचिव अरविंद शर्मा ने बताया की ब्रह्म वाटिका ग्वालियर संभाग की पहली वाटिका होगी जो अपने आप में आधुनिक तौर पर बनाए जाने का प्रस्ताव है । 
इसी वाटिका में समाज के गरीब बच्चो को हॉस्टल बनाने का भी प्रस्ताव है जिससे समाज के सभी व्यक्ति इस वाटिका का अधिक से अधिक लाभ उठा सके तथा ब्राह्मण समाज के वाटिका के लिए अभी कोई राशि एकत्रित नहीं की जा रही है 
अगर राशि एकत्रित की जायेगी तो विधिवत सूचना दी जाएगी। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129