शिवपुरी। जनपद पंचायत बदरवास की ग्राम पंचायत सुमेला के लाल तालाब पर मंगलवार को जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रमदान किया, तसले ढोए। इस कार्य में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमरावी सिंह मरावी ने भी सहयोग किया। श्रमदान के दौरान कलेक्टर ने कहा कि तालाब के निर्माण के उपरांत पानी भर जाने के बाद ग्रामीणों को इस तालाब से कई फायदे होंगे। भूमिगत जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी, पशुओं को पानी मिलेगा, पेयजल की उपलब्धता होगी।कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जनपद पंचायत बदरवास के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। उन्होंने ग्राम पंचायत झूलना के ग्राम बेरखेडी, ग्राम पंचायत सुमेला एवं ग्राम पंचायत अगरा में निर्मित किए जा रहे अमृत सरोवर तालाबों का निरीक्षण कर श्रमदान किया। इस मौके पर उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अगरा भी पहुंचे कलेक्टर
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा ग्राम पंचायत अगरा में भ्रमण के दौरान अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण कर किस तरह तालाब निर्माण किया जाएगा, बेस्ट वेयर और पिंचिंग का निर्माण किस तरह होगा, लेवल क्या रहेगा, मिट्टी का भराव किस तरह किया जाएगा और मानक निर्माण का स्तर क्या होगा। इसकी पूरी जानकारी दी गई। जनपद बदरवास में संचालित अमृत सरोवर तालाबों का निर्माण करने की प्रक्रिया, तकनीकी मापदंडों का पालन निर्धारित मानक अनुरूप किए जाने से संबंधित जानकारी उपस्थित अधिकारियों को दी। उन्होंने इस दौरान बताया कि तालाब निर्माण होने के बाद इन तालाबों में मछली पालन से रोजगार के साधन भी निर्मित होंगे।कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत झूलना के ग्राम बेरखेडी में बनाए जा रहे अमृत सरोवर तालाब के दौरान सभी तकनीकी अमले को फील्ड भ्रमण कराया। इस दौरान तालाब निर्माण की बारीकियों की भी जानकारी दी गई।








.jpg)
%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1).jpg)


सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें