*********
एक जागरूक विपक्षी दल के नेता ने जनता की समस्या सरकार के सामने रखी, उन्होंने निरीह जनता के कष्टों को बयां करते हुए कहा- "हमारे क्षेत्र में जनता में त्राहि त्राहि मची है आजकल आसमान में चमकने वाले सूरज दादा की दादागिरी चल रही है।"
"धरती पर आग की लपटों ने जनता का जीना दूभर कर दिया है, और गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बढ़ती ही जा रही है इधर पानी की किल्लत तो उधर अघोषित रूप से सौ सौ बार बिजली जा रही है।"
सत्ता पक्ष के नेता कहा ..."आपको तो बस केवल बुराईयां ही दिखाई देती हैं,अच्छाइयों पर तो ध्यान ही नहीं जाता...आपने यह तो देख लिया कि सौ सौ बार लाइट जाती है किन्तु आपको यह दिखाई नहीं देता कि सौ सौ बार आती भी तो होगी...आती होगी तभी तो जाती होगी..आयेगी नहीं तो जायेगी कहाँ से?"
"साथ ही जितनी बार भी आती होगी तो हमारे बच्चे भी..हो... हो.. की चीख पुकार से खुशी का इजहार करते होंगे हमारा लक्ष्य है कि खुशियों से भरा रहे हमारा देश।
अगर आप सकारात्मक सोचते तो शिकायत नहीं करते वल्कि तारीफ ही करते हुए कहते ... आपके हम हृदय से आभारी हैं कि आपके राज में हमें रोजाना सौ सौ बार लाइट मिलती है।"
लोग तालियाँ बजाने लगे.......
सतीश श्रीवास्तव




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें