शिवपुरी। जिले में कई विभागों मैं लंबे समय से परामर्श दात्री समिति की बैठक का आयोजन ना होने से कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इस हेतु मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई शिवपुरी ने जिलाधीश महोदय को पत्र के माध्यम से जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक का आयोजन करने का अनुरोध किया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष तारिक सिद्की, सुनील गुप्ता एवं प्रदीप नरवरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि शासन के मन्सा अनुरूप कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण हेतु हर 3 माह में बैठक का आयोजन करना है । जबकि जिले के कई विभागों में लंबे समय से परामर्श दात्री समिति की बैठक न होने से कर्मचारियों में निराशा व आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने जिले के राजपत्रित तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के अधिकारी कर्मचारी वर्ग के लंबित प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक का आयोजन करने की मांग की है। इसमें प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा, प्रदेश सचिव अरविंद सरैया, जिला अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी, जिला प्रवक्ता महावीर मुदगल, जिला सचिव सुनील गुप्ता जिला उपाध्यक्ष जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप नरवरियाआदि प्रमुख रूप से शामिल है।




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें