Badrwas बदरवास। थाना बदरवास पुलिस ने मोरबी गुजरात से एक नाबालिग लड़की को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 5/6/23 को ग्राम आमखेड़ा से एक नाबालिग लड़की के गायब होने की सूचना उसके परिजनों द्वारा दी गई, थाना प्रभारी बदरवास सुनील खेमरिया ने तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध किया। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश भदोरिया जी को उक्त नाबालिग लड़की की गुमशुदा होने की जानकारी हुई तो उनके द्वारा तत्काल बरामद करने के निर्देश दिए, जिस पर थाना बदरवास पुलिस में तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से उक्त लड़की को एक लड़के वीरू पुत्र पप्पू बंशकार उम्र 20 साल निवासी ग्राम खैराई थाना राघौगढ़ जिला गुना के साथ मोरबी शहर (गुजरात स्टेट) से बरामद कर लिया है। इसे बरामद करने में सहायक उपनिरीक्षक भगवानलाल जोहर एवं प्रधान आरक्षक सुरेंद्र राय महिला आरक्षक सपना आरक्षक महेश पटेरिया की सराहनीय भूमिका रही है।





.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें