Ranchi रांची। टाटीसिलवे में फूलों के व्यवसाई कृष्णा मालाकार की शादी चतरा गांव की आरती के साथ हुई हैं जो हर तरफ चर्चा की वायस बन गई हैं। दरअसल दूल्हा बना कृष्णा बैंड बाजे के साथ फूलों से सजी बग्घी या घोड़े पर नहीं बल्कि JCB पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा तो सबकी निगाहें उसी पर जाकर ठहर गई। फिर रीति रिवाज से शादी हुई। सात फेरे हुए लेकिन जब विदाई के समय जेसीबी के बकेट में दूल्हा और दुल्हन को जेसीबी में बैठाया गया और पूरे शहर में घुमाया गया तो इस शादी की चर्चा हर तरफ होने लगी। झारखंड के रांची से इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को JCB पर बैठाकर अपने घर ले जा रहा है। JCB को फूलों से सजा कर बैंड बाजे के साथ दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। बता दें कि हर किसी का सपना होता है कि उसकी शादी यादगार बन जाए। पूरे राज्य में इससे पहले किसी ने भी जेसीबी में बारात नहीं निकाली। पहली बार बारात के साथ दुल्हन की विदाई भी कार, जीप या बग्घी पर नहीं, बल्कि जेसीबी में हुई। ये शादी 13 जून की रात को हुई। कृष्णा की बारात JCB पर उनके गांव से 10 किलोमीटर दूर दुल्हन के घर पहुंची। फूलों से सजी JCB को देखकर सभी लोग हैरान थे। JCB में खुदाई के लिए लगे बकेट में मोटे-मोटे गद्दे भी बिछाए गए थे। शादी के बाद उसी JCB में कृष्णा अपनी दुल्हन आरती को विदा कराके पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।




.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें