शिवपुरी। 3 जुलाई 2023। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के पालन में जिले में समस्त रेत खदानों में खनन संक्रिया 1 अक्टूबर तक पूर्णतः प्रतिबंधित कर दी है। जारी आदेश के तहत राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण के सदस्य सचिव के आदेश, भारत सरकार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा SUSTAINABLE SAND MINING MANAGEMENT GUIDELINES 2016 एवं ENFORCEMENT & MONITORING GUIDELINES FOR SAND MINING-2020 जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, विज्ञान विभाग नागपुर के अनुसार मध्यप्रदेश में वर्षा ऋतु के लिए मानसून सत्र की अवधि 15 जून से 01 अक्टूबर निर्धारित है तथा उक्त निर्देशों एवं संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में रेत उत्खनन पर रोक लगाने के संबंध में स्थानीय मौसम परिवर्तन के आधार पर उक्त निर्धारित वर्षाकाल, अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है। उक्त निर्देशों के पालन में जिले में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मानसून सत्र की अवधि 30 जून मध्य रात्रि के पश्चात से 1 अक्टूबर तक समस्त रेत खदानों में खनन संक्रियाओं को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है।
.png)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(2)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें