ग्वालियर। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
13 जुलाई को ग्वालियर आ रही हैं। इस दौरान आप देश भर में मशहूर सिंधिया म्यूजियम देखेंगी, उनका साथ केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया मोजूद रहेंगे। इतना ही नहीं जय विलास पैलेस में सिंधिया परिवार के संग लंच भी होगा।
केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 तारीख़ को ग्वालियर अपने घर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेज़बानी करेंगे व उनके साथ आईआईआईटीएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
ये हैं कार्यक्रम की रूपरेखा
सर्वप्रथम एअरपोर्ट् से महामहिम राष्ट्रपति जय विकास पैलेस पहुँचेंगी जहां उनके स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वर्गीय जिवाजी सिंधिया महाराज की प्रतिमा पर दीपप्रज्वलित करेंगे। इसके बाद महामहिम पैलेस में बने मराठा गैलरी व अन्य गैलरियों के चित्रों व प्रतीकों को देखेंगी, ग्वालियर के युवाओं से मराठा गैलरी में राष्ट्रपति संवाद भी करेंगी। म्यूज़ियम के दर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , सिंधिया परिवार के साथ अपराह्न 1 बजे प्रीतिभोज में शामिल होंगी।
इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने क़ाफ़िले के साथ व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज जय विलास पैलेस से आईआईआईटीएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जाएँगे।
.png)
.jpg)



.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(2)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें