SHIVPURI शिवपुरी। शिवपुरी चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन द्वारा 75वा चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस 1 जुलाई को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सीए एसोसिएशन द्वारा झंडा वंदन किया गया। उसके पश्चात मंगलम पहुंचकर वृद्ध जनों को भोजन कराया गया। तत्पश्चात सीए सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया। उसके बाद नई कार्यकारिणी जिसमें सीए कमल सिंह कुशवाह अध्यक्ष, सीए दिव्यांश गुप्ता सचिव व सीए वेदांत सिंघल कोषाध्यक्ष द्वारा पूर्व कार्यकारिणी को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर सभी सीए सदस्य सीए विजय गुप्ता, सीए आशीष गोयल, सीए नीतू गोयल, सीए अखिल गोयल, सीए सत्यप्रकाश अग्रवाल, सीए हर्षित बंसल , सीए लक्ष्मी खंडेलवाल, सीए सेतु अग्रवाल, सीए सर्वेश गर्ग, सीए सोमेश जैन, सीए मोहित जैन, सीए संयम जैन, सीए नैंसी अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल , सीए वैशाली अग्रवाल , सीए स्वप्निल गुप्ता, सीए अतुल अग्रवाल, सीए निमेश गोयल आदि सपरिवार उपस्थित रहे।






.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(2).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें