कोलारस। सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाए हम की थीम पर श्री कुण्डन सरकार हनुमान मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में *एक पेड़ एक यज्ञ* अभियान चला कर वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मलीन संत श्री सियाराम बाबा के निर्देशों का पालन करते हुए ट्रस्ट द्वारा हर बर्ष हजारों पेड़ लगाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हमारी लोगों से अपील है कि वे उनके व उनके परिजनों के जन्मदिन , शादी की सालगिरह ,एवं अन्य शुभ अवसरों पर श्री कुण्डन मंदिर पर आकर यादगार के लिए पौधा लगा सकते हैं। अगर आप पौधा ला सकते हो तो ठीक अन्यथा हम समिति की तरफ से निशुल्क पौधा उलपब्ध करा रहे हैं। इस क्रम में विगत दिवस भाजपा नेता सुरेंद्र शर्मा ,वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र सिंह लोधी एवं भाजपा नेता गोलू व्यास ने मंदिर प्रांगण में यादगार के रूप में पौधा रोपण किया। ट्रस्ट द्वारा बहुत शीघ्र वृहद पौधा रोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे एक ही दिन में एक हजार पौधे रोपे जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें