शिवपुरी। श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति द्वारा गत वर्ष गणेश महोत्सव व अनन्त चतुर्दशी पर आयोजित हुए सभी कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण 20 अगस्त रविवार को शाम 7 बजे छत्री रोड पर स्थित परिणय वाटिका में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए समिति के संयोजक रामकृष्ण मित्तल व अध्यक्ष तेजमल सांखला ने बताया कि समिति की पुरस्कार वितरण के सम्बंध आवश्यक बैठक निचला बाजार स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें समिति के पिछले वर्ष का आय व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष श्याम राठौर ने प्रस्तुत किया । साथ ही तय किया गया कि पिछले वर्ष गणेश महोत्सव में आयोजित हुई सुंदर मूर्ति, सुंदर विमान, डांस, अचल झांकी, सुंदर लाईट, सुंदर पांडाल, चल झांकी अनन्त चतुर्दशी पर आयोजित चल समारोह में निःशुल्क खानपान स्टॉल लगाने वाली समिति सहित समिति को निःशुल्क सहयोग देने वाली मुकेश म्यूज़िकल ग्रुप, निर्णायको , प्रायोजकों को 20 अगस्त रविवार को शाम 7 बजे परिणय वाटिका में आमंत्रित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला, संयोजक रामकृष्ण मित्तल, महासचिव महेंद्र रावत, सचिव मुकेश आचार्य, श्याम राठौर कोषाध्यक्ष, बृज दुबे, विष्णु सोनी, विजय चौकसे, राजीव शर्मा, वरुण भार्गव, कार्तिक जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।
.png)
.jpg)





.jpg)
.jpg)
%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(2)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें