धमाका अच्छी खबर: केंद्र सरकार ने देश भर में एलपीजी गैस सिलेंडरों पर 200 रुपये कम किए
LPG Gas Cylinder Prices Cut: रक्षाबंधन से ठीक पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ग्राहकों को महंगाई पर ऊंट के मुंह में जीरा बराबर राहत दी है। दरअसल, सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडरों पर 200 रुपये राहत देने का ऐलान किया है। इसे मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग मंजूर किया गया है। इस छूट का फायदा 33 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि सभी उपभोक्ताओं के लिये गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए गए हैं। अनुराग ठाकुर ने बताया कि मंत्रिमंडल के इस फैसले के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। बता दें कि उज्जव योजना के तहत लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिलती है। उज्जवला योजना के तहत अब तक 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के पीछे इस स्कीम को गेमचेंजर माना गया था और एक बार फिर से मोदी सरकार को इससे फायदे की उम्मीद है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
%20(1).png)
%20(1).jpg)




.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(2)%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें