
धमाका ग्रेट: जिला उत्कृष्ट विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों को साथ लेकर मेरी माटी मेरा देश अभियान और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहर में विशाल रैली निकाली गई
शिवपुरी। जिला उत्कृष्ट विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों को साथ लेकर शुक्रवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहर में विशाल रैली निकाली गई। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, दुकान, संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसे प्रचार अभियान के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला उत्कृष्ट विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने रेली में सहभागिता की। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत उमराव मरावी ने कार्यक्रम को लीड किया। मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग देवेन्द्र सुंदरियाल, ग्रामीण आजीविका मिशन संचालक अरविंद भार्गव, जिला उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव, beo राजेश कमठान, भूपेंद्र शर्मा शिक्षक, राजीव श्रीवास्तव, खेल अधिकारी चंद्र शेखर आदि मोजूद थे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज घर घर फहराने के स्लोगन लिखित पट्टिका विद्यार्थी हाथों में लिए थे। घर घर तिरंगा फहराएंगे, भारत माता की जय आदि के नारे गुंजायमान होते रहे।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें