Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: भोपाल मण्डल में चलाया जा रहा है "हर घर तिरंगा" अभियान

शनिवार, 12 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल
भोपाल। ''आजादी का अमृत महोत्सव'' के तहत भोपाल रेल मंडल में हर घर में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। भोपाल मंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मण्डल रेल प्रशासन द्वारा रेल अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आम नागरिकों को अपने फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है ।   
इससे न केवल नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने में मदद मिलेगी बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। उनमें  देशभक्ति की भावना जागृत होगी।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129