शिवपुरी। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा प्रांतीय आभान पर शिवपुरी जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर अपनी 26 सूत्रीय मांगों को मनमाने हेतु सैकड़ो अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा कलेक्टेट कार्यालय पहुँचकर डॉ मो. युनीस कुरैशी संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर ममता शाक्य को संयुक्त रूप से माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन एवं माननीय मुख्य सचिव म.प्र. शासन के नाम प्रथक प्रथक ज्ञापन सोंपे गये। आज सोपे गए म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के संबंध में म.प्र. शासन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से मांगों की पूर्ती हेतु समय-समय पर ध्यान आकर्षण करवाया जाता रहा है, संपूर्ण भारत वर्ष में म.प्र. एक ऐसा इकलौता राज्य बन गया है जहां पिछले वर्षों से प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति रूकी हुई है। जिससे प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों में दिन- प्रतिदिन निराशा बढ़ने से शासकीय कार्यों पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही सरकार का ध्यान आकर्षित करने हेतु तीन चरणों में आन्दोलन के क्रम में दूसरे चरण के आन्दोलन के तहत ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। आज के ज्ञापन की प्रमुख मांगें पुरनी पेशन वाहल की जावे, लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति, मंत्रालय के समान वेतनमान दिया जावे, सभी विभागों के कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाते, नए शिक्षक सवंर्ग नियुक्त अध्यापक सर्वर्ग को नियुक्त के स्थान संविलियन के आदेश जारी किए जाए एवं सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक के पद पर नियुक्ति के दिनांक से करते हुए वरिष्ठता के आदेश जारी कर क्रमोन्नति का लाभ दिया जावे, पंचायत सचित एवं स्थाई कर्मचारियों को सातवे वेतनमान का लाभ दिया जावे, जनपद एवं जिला पंचायत के समस्त अधिकारीयों कर्मचारियों को राज्य शासन के कर्मचारियों की भांति पेंशन का लाभ एवं समयमान वेतनमान का लाभ दिया जावे, स्टाफ नर्सों को द्वितीय श्रेणी में सम्मिलित कर वेतनमान का लाभ 4200 ग्रेड पे किया जावे, भ्रत्य का पद नाम बदलकर कार्यालय सहायक किया जावे तथा कुल 26 मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलोदा, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष दुवेजी वाथम एवं लिपिक संघ के जिला अध्यक्ष हिम्मत सिंह सोनवार के नेतृत्व में मांगों के लेकर ज्ञापन सौंपा तथा इस अवसर पर राज्य जिला कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष तारीख सिद्दकी, प्रकाश पांडे, मनोज भार्गव, जिला प्रवक्ता महावीर मुद्गल, मोहम्मद राशिद, धीरज सिंह राजपूत, सुरेन्द्र यादव, नासीर अली, सुरेश सिंह जादौन, राजेन्द्र जैन, श्रीमति अंजना गोर, श्रीमति महेंद्री चौरसिया, दीपक खटीक, सुषमा नागर, सुनील चौहान, अनिल शर्मा, राजेश जाटव, सतेन्द्र चतुर्वेदी, संदीप शर्मा, भूपसिंह मौर्य, राजेश गोयल, अनिल भार्गव, मुन्नालाल जाटव, जगदीश कुशवाह, रवीश भटनागर, संतोष कुर्मी, ऐश्वर्य शर्मा, लोकेश दुबे, संजीव श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, जितेन्द्र मौर्य, अख्तार खान, रूपेश श्रीवास्तव, महेन्द्र भार्गव, मनोज पाठक, धीरज वर्मा, रविन्द्र रैकवार, एम. एस. कुलदीप शर्मा, सुनील दीक्षित, विजय शिवहरे, गोविन्द प्रसाद ठाकुर, श्रीमति दुर्गेश्वरी पांडे, सोमप्रभा तोमर, आशा शिवहरे, मोहन शर्मा, पुनीत गुप्ता, सर्वेश पुरोहित, शेलेन्द्र चतुर्वेदी, ललित जैन, राजेन्द्र वर्मा, श्वेता शाक्य, नागेन्द्र यादव, रवि कुमार सहित हजारों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें