Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका डिफरेंट: शिवपुरी के पेड़ों पर नजर आने लगे टाइगर, ये शहर है टाइगरों का, क्लिक खबर

शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
SHIVPURI शिवपुरी। साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ....एक अकेला थक जाएगा मिलकर....शायद इसी बात की मिसाल हैं शिवपुरी के अनेक खूबियों वाले वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, कलाकार, पर्यावरण प्रेमी बृजेश सिंह तोमर। इनमें प्रतिभा कूट कूट कर भरी हुई हैं। जिले में हरियाली फैलाने के लिए इस वंदे ने अभियान चलाए हैं। आओ पेड़ लगाएं हम वो भी खास कर हरियाली के लिए इन्होंने भीषण गर्मी में काम किया। जब इन्होंने सलाइन की कचरे में फेंकी जाने वाली बोतल से पेड़ों को बचाने ड्रिप सिस्टम तैयार किया। एक एक बूंद के सहारे आसमान के नीचे तीखी गर्मी में उन्होंने कई पेड़ बचाए। आजकल ब्रजेश भाई नवाचार में जुटे हैं। उन्होंने शिवपुरी के पर्यटन की चर्चा दूर दूर तक फैलाने के लिए पेड़ों पर टाइगर के चित्र बनाने शुरू किए हैं।
शिवपुरी की छत्री रोड स्थित पर्यटक वेलकम सेंटर पर उन्होंने अपने हाथों से टाइगर के जीवंत चित्र उकेर दिए हैं। जिसे लोग देखते नहीं थकते। उनकी इस कला को धमाका के एडिटर इन चीफ विपिन शुक्ला का दिल से सलाम। आप भी देखिए इस खूबसूरत चित्र को, ये शहर हैं टाइगरों का। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129