शिवपुरी। नगर स्थित स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में आज दिनांक 24.082023 को म०प्र० शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दोपहर 12 बजे से व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयाम विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का प्रारंभ शा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र कुमार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य संरक्षक डॉ. के. रत्नम अतिरिक्त संचालक ग्वालियर चम्बल संभाग द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया कि व्यक्तित्व विकास के द्वारा ही मानव मनुष्यता की ओर बढ़ता है। उन्होंने इस तरह के बेविनार आयोजन को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे निकाले गये निष्कर्ष हमारे लिये निश्चित रूप से लाभदायक होगें।
महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ. रश्मि गुप्ता द्वारा व्यक्तित्व विकास को चरित्र निर्माण की एक प्रक्रिया बताया उन्हाने बताया कि चरित्र और व्यक्तित्व के द्वारा ही व्यक्ति अपने आप को आदर्श नागरिक के रूप में स्थापित करता है। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र कुमार का कहना था जब व्यक्ति का व्यक्तित्व अच्छा होता है तो उसे अपने परिवार समाज में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन बेविनार को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य अहिंसा, ज्ञान, वाकपटुता बॉडीलैग्वेज ये पांच तत्व है जो हमारे व्यक्तित्व को बेहतर बनाते है। विषय प्रवर्तन करते हुए आगरा की डॉ. अर्चना सत्संगी ने कहा कि व्यक्तित्व जीवन का बहुमूल्य पक्ष है व्यक्तित्व ही हमारी पहचना होता है व्यक्तित्व, व्यक्ति के सोचने का ढंग उसके व्यवहार उसकी भावना को व्यक्त करता है।
मुख्य वक्ता के रूप में जम्मू से ऑनलाइन जुड़ी अल्का शर्मा द्वारा बताया गया कि व्यक्तित्व एक या दो गुणों से नहीं बल्कि इसमें अनेक गुणों का समावेश होता है विशिष्ट वक्ता के रूप डॉ. ज्योत्सना सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए व्यक्तित्व विकास में परिवार, शैक्षणिक संस्था, समाज और संस्कृति की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन करते हुए बेदिनार संयोजक प्रो.मनोज जैन ने बताया कि सकारात्मकता व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा नकारात्मकता विचार जैसे ईर्ष्या, कोष, दवेष ये हमारे व्यक्तित्व विकास में अवरोध पैदा करते है। - व्यक्तित्व के द्वारा ही हम दूसरे व्यक्तियों को प्रभावित करते है व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयाम जैसे विषय पर बेविनार करवाने का उददेशय विद्यार्थियों तक व्यक्तित्व विकास के कारकों की जानकारी पहुंचाना है।
आभार व्यक्त आयोजन सचिव प्रो. भारत सिंह जयंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने इस बेविनार से जुड़कर इस कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा। प्रो. मनोज जैन वेबिनार संयोजक शा.कन्या महाविद्यालय शिवपुरी थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें