Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: MP में 50% कमीशन वाली सरकार, जनता इसे सत्ता से हटाएगी, प्रियंका गांधी ने ठेकेदारों का चीफ जस्टिस को लिखा पत्र शेयर करते हुए कहा

शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने ठेकेदारों का चीफ जस्टिस को लिखा पत्र शेयर करते हुए कहा हैं कि MP में 50%कमीशन वाली सरकार हैं,  जनता इसे सत्ता से हटाएगी। बता दें कि मध्यप्रदेश में ठेकेदार संघ ने हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा था। जिसमें किसी काम की स्वीकृत राशि का 50% कमीशन के रूप में बंट जाने का जिक्र है। इस लेटर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 'वाड्रा ने एमपी की बीजेपी सरकार को घेरा हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया। अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी। 
ये किया प्रियंका ने ट्वीट
अरुण यादव ने किया पत्र शेयर
मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ठेकेदारों का लिखा पत्र सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिसमें प्रदेश के लघु ठेकेदार संघ ने मुख्य 'न्यायाधीश को कहा है कि 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129