शिवपुरी, 6 अगस्त 2023। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु आबकारी विभाग की टीम द्वारा माह अगस्त में 133 प्रकरणों में 5 लाख से अधिक की कीमत की शराब व लहान जप्त की गई है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में पिछले माह में कुल 218 लीटर देशी व हाथ भट्टी मदिरा, 201 लीटर विदेशी मदिरा तथा लगभग 4400 कि.ग्रा. लहॉन जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 133 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। कुल जप्त शराब व लहॉन की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 56782 रूपये है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आगामी माहों में भी आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा मदिरा के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।
%20(1).png)
%20(1).jpg)




.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(2)%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें