शिवपुरी। श्री चिंताहरण मंदिर पर श्री राम भक्त परिवार ने दो दिवसीय श्रीकृष्ण प्रकटोत्सव का आयोजन किया। श्री चिंताहरण सरकार की कृपा से जैसा कि विगत् 26 वर्षों से श्री राम भक्त परिवार द्वारा लगातार निशुल्क सुंदरकांड पाठ का करता चला आ रहा है। इसी क्रम में भगवान श्री कृष्ण प्रकटोत्सव (20 वां) के उपलक्ष्य में ,दिनांक 6 सितंबर बुधवार को सर्वप्रथम अखंड श्री रामचरितमानस पाठ प्रात: 10:30 बजे से प्रारंभ हुआ और भजन संध्या रखी गई है। जिसमें मुख्य भजन गायिका रूपाली कुसुमकर ने कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से की।फिर लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा कौन कहते हैं भगवान आते नहीं, मुख्य आकर्षण का केन्द्र भजन *“मेरी लगी श्याम संग प्रीत, दुनिया क्या जाने ”* बड़े ही सुंदर प्रस्तुति हुई।सूफी उदय सिंह ने हे कालरात्रि हे कल्याणी तेरा मेरी मां के बराबर कोई नहीं तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है हम तुम्हारे हैं प्रभु जी जैसे भजनों ने पंडाल को मंत्र मुक्त कर दिया और श्रोतागण नाचने गाने लगे। अंत के मेला में रूपाली कुसुमकर ने हैप्पी बर्थडे टू यू आरती में कुंज बिहारी और मध्य रात्रि 12:00 बजे प्रभु जन्म बड़े ही हर्ष व धूमधाम से मनाया गया। दूसरे दिन वार्षिकोत्सव का समापन हवन शांति पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रसादी वितरण चढ़कर भाग लिया।
%20(1).png)
%20(1).jpg)




.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(2)%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें