SHIVPURI शिवपुरी। म.प्र.टूरिज्म बोर्ड की सहयोगी संस्था रागिनी फाउंडेशन द्वारा सोलो ट्रैवलर आशा मालवीय का भव्य स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था रागनी फाउंडेशन द्वारा सोलो ट्रैवलर आशा मालवीय का भव्य स्वागत हुआ। आशा साइकिल से भारत यात्रा पर निकली हैं। आशा मालवीय द्वारा बताया गया कि जिस साइकिल से वह भारत यात्रा पर निकली हैं। यह साइकिल उन्हें मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा भेट की गई है।
आशा मालवीय अपनी यात्रा के 25000 किलोमीटर पूर्ण कर चुकी हैं। वह 20 राज्यों के मुख्यमंत्री 23 राज्यपालों से अपनी यात्रा के दरमियान मिल कर चुकी हैं। वह ये यात्रा महिला सशक्तिकरण के लिए कर रहीं हैं व महिला सोलो ट्रैवलर्स को यह संदेश देने के लिए निकली है कि भारत व मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। महिलाएं निर्भीक होकर भारत भ्रमण कर सकती हैं। आशा मालवीय शिवपुरी होती हुई भोपाल पहुंचकर 12 तारीख को अपनी यात्रा समाप्त करेंगी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगी।
%20(1).png)
%20(1).jpg)




.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(2)%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें