सरस्वती विद्या मंदिर शारदा विहार आवासीय विद्यालय भोपाल के प्राचार्य श्री विवेक शर्मा को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एन.सी.ई.आर.टी. की एग्जीक्यूटिव कमिटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। आपको बता दें की ये एन.सी.ई.आर.टी की प्रशासनिक समिति होती है जो एनसीईआरटी के विभिन्न कार्यों का नियंत्रण एवं मार्गदर्शन करती है। इस अवसर पर शारदा विहार शैक्षिक संस्थान के प्रबंधन सहित समस्त शारदा विहार परिवार द्वारा श्री विवेक शर्मा का अभिनंदन किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई।
साथ ही आप स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के NEP के क्रियान्वयन के लिए गठित टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं। विवेक जी पूर्व में म. प्र.पाठ्य पुस्तक निगम की शैक्षिक सलाहकार समिति सदस्य भी रहे हैं। श्री विवेक शर्मा जी को मामा का धमाका डॉट कॉम के एडिटर इन चीफ विपिन शुक्ला ने भी बधाई दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें