शिवपुरी। श्री राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के तत्वाधान में शिवपुरी नगर मंडल के साथ-साथ कार्यक्रम शिवपुरी विधानसभा के वार्डो के साथ नगर के मंदिरों पर भव्य रूप से संपन्न हो सके इस विषय पर आज मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय शिवपुरी पर संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अशोक खंडेलवाल जी ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश को जन जन तक पहुचाने एवम 22 जनवरी को दीप दीपावली मनाने का आह्वान किया, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी जी ने कल 15 जनवरी से 21 जनवरी तक नगर के मुख्य मंदिरों पर साफ सफाई अभियान एवम मंदिर प्रतिष्ठा अक्षत अभियान को लेकर रूपरेखा रखी, इस अवसर पर वैठक में मुख्य रूप से पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार जी, महामंत्री सुरेंद्र शाक्य जी, वैठक का संचालन जिला आईटी सेल सह संयोजक रमन अग्रवाल जी द्वारा कोय गया, अंत मे आभार प्रदर्शन पार्षद अमरदीप शर्मा जी द्वारा किया गया !! वैठक में नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण ओर पूर्व पार्षद भी उपस्थित रहे।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें