भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के जानेमाने कवि प्रो परशुराम शुक्ल विरही के निधन पर शोक प्रकट किया हैं। उन्होंने प्रदेश के तीन वरिष्ठ साहित्यकारों श्री अशोक वक्त (उज्जैन), श्री परशुराम शुक्ल (शिवपुरी) और डॉ. धनंजय वर्मा (भोपाल) के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री अशोक वक्त अध्ययनशील प्रवृत्ति के थे। वे गंभीर लेखनी के प्रतीक थे। उन्होंने अनेक वर्षों तक प्रतिष्ठित आयोजनों की कला मीमांसा भी की और पाठकों के लिए रुचिकर विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि श्री अशोक वक्त, डॉ. परशुराम शुक्ल और डॉ. धनंजय वर्मा का निधन साहित्य जगत की अपूर्णनीय क्षति है। इन साहित्यकारों ने हिंदी में कला संस्कृति रिपोर्टिंग, साहित्य और समालोचना के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट शैली से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. यादव ने तीनों दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
.jpg)
.jpg)








सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें