शिवपुरी 22 फरवरी 2024। कलेक्टर रवींद्र कुमार ने सविंदा पर पदस्थ एएनएम नीतू सेन की सेवा समाप्ति के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र लिखा है। जिसमें एएनएम द्वारा ग्राम पंचायत ढकरौरा में खसरा फैलने पर कार्य में लापरवाही सहित प्रसूती सहायता योजना में राशि की मांग एवं सीएम हेल्प लाईन के प्रकरणों के निराकरण में रूची न लेने का प्रमुखता से उल्लेख किया है।
शिवपुरी जिले के बदरवास विकासखंड की जिला पंचायत ढकरौरा में 12 जनवरी 2024 को बच्चों में खसरा फैलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें 6 जनवरी 2024 को एक बच्चे की मृत्यु हो गई तथा दूसरे बच्चे की मुत्यु 13 जनवरी 2024 को हो गई थी। बच्चों की इन मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के मोनीटर ने अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी को सौंपी थी। जिसके आधार पर ग्राम पंचायत ढकरौरा के उप स्वास्थ्य केन्द्र सीतानगर में पदस्थ संविदा एएनएम श्रीमती नीतू सेैन को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसका जबाव संतोष जनक प्रदान नही किया गया। इतना ही उक्त संविदा एएनएम द्वारा प्रसूती सहायता योजना में शासन द्वारा हितग्राही को दी जाने वाली राशि दिलाने के एवज में 3000रू की मांग एएनएम द्वारा की गई थी। जिसकी शिकायत हितग्राही द्वारा की गई थी।
कलेक्टर रवींद्र कुमार के अनुसार संविदा एएनएम श्रीमती नीतू सेन द्वारा सीएम हेल्प लाईन के प्रकरणों के निराकरण में भी लापरवाही बरती जा रही थी। इसके चलते आज कलेक्टर द्वारा संविदा मैन्युअली कंडिका 2.3,11.3 एवं 11.9 के आधार पर सेवा समाप्त किए जाने हेतु मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अनुशंसा सहित पत्र लिखा है।

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें