शिवपुरी। संविधान के निर्माता डा.भीम राव अम्बेडकर बाबा साहब की जन्म जयंती पर कल 14 अप्रेल 24 रविवार को प्रात 10.30 बजे गांधी आश्रम प्रांगण में पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें शहर के समस्त देश भक्त नागरिक, विधि विशेषज्ञ सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य नागरिक गण सादर आमंत्रित हैं। समय पर उपस्थित होकर जन्म जयंती कार्यक्रम को सफल बनावे। यह जानकारी गांधी आश्रम के सचिव चंद्रकांत शर्मा ने दी है।
"शहर कांग्रेस डा. अंबेडकर शोभा यात्रा का स्वागत थीम रोड गांधी आश्रम पर करेगी"
डा.बी. आर. अंबेडकर की जन्म जयंती पर कल 14.4.24 रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित अग्रवाल अपनी पूरी टीम के साथ गांधी आश्रम के सामने थीम रोड पर दोपहर 2 बजे स्वागत सम्मान करेंगे और मिष्ठान वितरण भी किया जायेगा। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा मामा ने समस्त शहर कांग्रेस के पधाधिकारी से दोपहर 2 बजे सम्मान समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें